फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, बैरंग लौटे मरीज

Tue, 21 Oct 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे लोगों को बैरंग घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद पड़ा था। कक्ष के बाहर अल्ट्रासाउंड न होने के संबंध में कोई सूचना भी चस्पा नहीं की गई थी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे लोग कक्ष बंद देख वापस लौट रहे थे।
अस्पताल प्रशासन से जानकारी हासिल करने पर पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट अखिलेश कुमार 31 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी फिलहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोट
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। डीजी हेल्थ स्तर से भी इस संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया गया है। बुधवार को गायनी गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करेंगी। -डाॅ. आरके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल रुद्रपुर
कोट
बाजपुर उप जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने की अवधि में सप्ताह में दो दिन अस्पताल में जांच करेंगे। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। -डॉ.केके अग्रवाल, सीएमओ यूएसनगर
विज्ञापन


............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें