फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर सीएचसी में चार दिन ही मिली अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-13एसटीजी02पी: सितारगंज सीएचसी में आयुष्मान भव: कार्यक्रम में जानकारी देतीं चिकित्साधीक्षक डॉ.
विज्ञापन
बाजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सप्ताह में मात्र चार दिन ही हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनय यादव व्यवस्था के तहत सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बाजपुर और बुधवार व शनिवार को जसपुर सीएचसी में कार्य देखते हैं। इस कारण बाजपुर अस्पताल में मात्र चार दिन ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा निशुल्क है, जबकि अन्य मरीजों के लिए 476 रुपये निर्धारित शुल्क पर अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 एक्स-रे होते हैं।
विज्ञापन


सितारगंज अस्पताल में हर हफ्ते लगेगा विशेषज्ञों का शिविर

सितारगंज। नगर के सरकारी अस्पताल में भारत सरकार का आयुष्मान भवः कार्यक्रम शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे एवं एसडीएम तुषार सैनी ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया। चिकित्साधीक्षक डाॅ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि इस योजना के तहत सप्ताह में एक दिन अस्पताल में स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाई दी जाएगी। सीएचसी में रोजाना आयुष्मान कार्ड बनेंगे।


सप्ताह में एक दिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। वहां भी स्वास्थ्य मेले लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी। रक्तदान एवं अंगदान शिविर लगेंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पतालों में हर सप्ताह सफाई होगी। वहां बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय, बीईओ तरुण पंत, डाॅ. कनिका मेहता, डाॅ. देवेंद्र सिंह, अनीता राणा, अनु महर, पूजा राय, केएन गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें