फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर और हरिद्वार में बाढ़ से निपटने में विफल रही सरकार : माहरा

Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष करन महारा। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने सरकार पर ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में बाढ़ से निपटने में विफल और निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान माहरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में उतरेगी। उन्होंने मणिपुर हिंसा और विदेशी धरती पर भारतीय खिलाड़ियों के अपमान पर मोदी सरकार की चुप्पी को शर्मनाक बताया। माहराने कहा कि अग्निवीर भर्ती में हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के युवाओं के हितों से खिलवाड़ किया गया है। उत्तराखंड की आर्थिकी कमजोर हो रही है और पलायन बढ़ रहा है।

गड्ढों में भरे पानी से फैल रहा डेंगू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अनियोजित विकास के चलते पूरे देहरादून को खोद दिया गया है। जगह जगह गड्ढों में पानी भरने से डेंगू तेजी से फैल रहा है। राज्य में डेंगू के 12 हजार से अधिक केस हैं। इनमें से एक हजार केस काशीपुर से ही हैं। फिर भी सरकार आंखें मूंदे है। केदारधाम से सोना चोरी होने की घटना में सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। वहां जसपुर विधायक आदेश चौहान, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारूकी, राजू छीना, मो. हनीफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें