फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा उक्रांद : कापड़ी

Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल के संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी शनिवार को खटीमा पहुंचे। जिला कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के संबंध में अग्रिम रणनीति तय करने के लिए विचार विमर्श किया।
विज्ञापन



कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के लोगों का दिल है। पहले दल को प्रत्याशी ढूंढने पड़ते थे, आज स्थिति यह है कि प्रत्येक विधानसभा में तीन या चार प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। अब संसदीय बोर्ड की स्थिति यह है कि किसको टिकट दिया जाए, किसको नहीं दिया जाए, इस पर कार्यकर्ताओं की राय ली जानी है।

उन्होंने कहा कि 2027 की विधानसभा चुनाव में दल पूरे 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतरेगा। जनता के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि 2027 में दल की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। सरकार बनते ही सबसे पहला कार्य उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाकर पहला विधानसभा सत्र गैरसैण (चंद्र नगर ) में आहूत किया जाएगा।
विज्ञापन


वहां पर राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय महामंत्री गोविंद बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धन बहादुर चंद आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें