पंतनगर। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के नाहेप भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवि के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने पंडित पंत की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कुलपति ने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विवि के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खटीमा में भी पंडित पंत को किया गया याद
खटीमा। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित पंत हिमाचली राज्यों के हिमायती और तराई के संस्थापक थे। इस दौरान उनसे जुड़े अनेक संस्करण साझा किए गए। वहां पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एडवोकेट हरीश जोशी, गीताराम बंसल, टीडी कांडपाल, हरीश शर्मा, नीरज वर्मा, बीएस मेहता, महेश राणा,सतीश भट्ट, जीडी बगौली, दीपक बत्रा, सुनील रैदोनी आदि थे।