उजाला अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उजाला समूह के रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल की ओर से मंगलवार को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। कंपनी के 165 कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाया।
लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें इसके लिए उजाला अस्पताल की ओर से समय- समय पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति एक्रोलॉन कंपनी में शिविर लगाया गया। सुबह दस से शाम चार बजे तक चले शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों ने कर्मचारियों के बीपी, शुगर, वजन, आंखों और बीएमआई की जांच की गई।
अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि आज के समय में असंतुलित खानपान और दिनचर्या में तनाव के कारण लोग अनेक प्रकार के रोगों का शिकार हो रहे हैं इनसे बचाव के लिए लोगों को खानपान और दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से बचना चाहिए। समय- समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराना चाहिए। शिविर में डॉ. क्रांति, डॉ. एके सिरोही, आरके तिवारी, अश्विनी शर्मा, पूजा उपाध्याय, वंदना पंत, संदीप द्विवेदी के अतिरिक्त पशुपति कंपनी के प्रबंध निदेशक एससी गुप्ता, एचआर हेड अतुल मिश्रा, संजय शर्मा और इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।