फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल में है बाल रोगों के उपचार की चौबीसों घंटे बेहतर सुविधा

Sun, 05 May 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospatil - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उजाला अस्पताल छोटे बच्चों के लिए उच्च श्रेणी की चिकित्सीय सुविधाएं दे रहा है। इससे पूरे कुमाऊं क्षेत्र के रोगग्रस्त बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। अस्पताल में हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे बच्चों की विशेष चिकित्सीय सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में बाल रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने काशीपुर से ही नहीं बल्कि रामनगर, जसपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा से भी बीमार बच्चे लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



काशीपुर के उजाला अस्पताल में नवजात शिशुओं और दूसरे बच्चों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।इसमें मुख्य रूप से समय से पूर्व पैदा हुए बच्चों का उपचार, कम वजन वाले नवजात की क्रिटिकल केयर, नवजात के लिए आईसीयू, पीलिया पीड़ित नवजात के लिए फोटोथेरेपी सुविधा, वेंटिलेटर, नवजात के अविकसित फेफड़ों की सरफेक्टेंट थिरेपी, स्किन बीमारी, थायराइड, विटामिन की कमी, एनीमिया का उपचार, आमवाती दिल की बीमारी, श्रवण दोष, एलर्जी, मानसिक अक्षमता, दौरे, जन्मजात विकृति समेत बच्चों के तमाम रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।


उजाला अस्पताल के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत के पास विशिष्ट शिक्षा और चिकित्सा अनुभव है। डॉ. रजनीकांत का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उजाला अस्पताल पीड़ित बच्चे के उपचार में बेहतर और सस्ती चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएगा। वे कहते हैं, ‘‘बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल उसके पैदा होने के बाद से ही वयस्क होने की स्थिति तक की जानी चाहिए। इसके लिए सही उपचार के साथ सही निदान की आवश्यकता है, ताकि बच्चों में बीमारियों के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा का आधार बन सके।
विज्ञापन


उजाला अस्पताल काशीपुर अमर उजाला समूह की एक पहल है जो कुमाऊं के नागरिकों को सस्ती लागत में उच्च श्रेणी की चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। किसी भी चिकित्सा सेवा के बारे में अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

- 9639004381/7900 70 8080।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें