फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैगुल नदी उफनाई, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Sun, 17 Jul 2016 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों व तराई में भारी बारिश से क्षेत्र की बैगुल और कैलाश नदी उफना गई हैं। बैगुल नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। नदी का तटबंध टूटने से पानी झाड़ी व बरुआबाग गांव में घुस गया। जिससे करीब 260 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा घरों से निकाल गांव के सरकारी स्कूल में ठहराया गया।
विज्ञापन


सितारगंज शहर भी बाढ़ के मुहाने पर आ गया है। जिलाधिकारी व एसएसपी ने बैगुल, झाड़ी व बरुआबाग गांव का निरीक्षण किया और मातहतों को बैगुल नदी के तटबंध के दोनों ओर कट्टे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावितों के खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा। शुक्रवार की रात से पहाड़ों व तराई में बारिश हो रही है। दोपहर बाद देखते ही देखते बैगुल और कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ता गया। बैगुल नदी का जलस्तर करीब 50 हजार क्यूसेक पर पहुंचने से पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। बाढ़ आने से झाड़ी नंबर नौ गांव में तटबंध टूट गया और करीब 250 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

इसके अलावा बरुआबाग गांव में नदी किनारे बसे नौ परिवारों के मकान भी पानी में डूब गए। दोनों गांवों के करीब 260 परिवारों को घरों से निकालकर नजदीकी राजकीय प्राथमिक स्कूल में ठहराया गया है। इसके अलावा बाढ़ कंट्रोल रूम से शहर के वार्ड छह नहर पार बस्ती को भी सचेत किया गया है। एसडीएम ने बताया कि बैगुल नदी से नहर पार बस्ती को खतरा है। इससे बचने के लिए लोगों को सामान बांधकर घरों से निकलने की हिदायत दी गई है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने बैगुल पुल व झाड़ी गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शहर व झाड़ी नंबर नौ गांव को बाढ़ से बचाने के लिए नदी में तटबंध के दोनों ओर कट्टे लगाए जाएं। कहा कि पुल को सुरक्षित करने तक आवाजाही बंद रहनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग को बैगुल पुल व तटबंध पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला कलक्ट्रेट प्रभारी चंद्र सिंह इमलाल को भी तैनात किया। उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने तहसीलदार आरसी गौतम व कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट समेत भारी पुलिस बल के साथ पुल पर पहुंचकर आवाजाही बंद करा दी। सिंचाई विभाग के अधिकारी तटबंध को बचाने के लिए जेसीबी के माध्यम से उसे पक्का करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें