फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में 20 सूत्री कार्यक्रम में यूएस नगर प्रथम, 42 मदों में से 38 में मिली श्रेणी

Tue, 27 May 2025 02:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

प्रदेश सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम में एक बार फिर ऊधमसिंह नगर ने अव्वल रहा। प्रदेश के 13 जनपदों में यूएस नगर प्रथम, रुद्रप्रयाग द्वितीय और बागेश्वर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम में एक बार फिर ऊधमसिंह नगर ने अव्वल रहा। प्रदेश के 13 जनपदों में यूएस नगर प्रथम, रुद्रप्रयाग द्वितीय और बागेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। बीस सूत्री कार्यक्रम ऊधमसिंह नगर को 42 मदों में से 38 में ए, तीन में बी और एक कार्यक्रम में सी श्रेणी मिली है।

विज्ञापन


42 मदों के कुल 129 में से जिले को 124 अंक हासिल हुए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग को 40 मदों में से 35 में ए व पांच में बी, बागेश्वर को 41 मदों में से 35 में ए और तीन-तीन बी व सी श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इस वित्तीय वर्ष में भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत मूल्यांकन कर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें