फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर का दबदबा

Fri, 20 Feb 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय महिला-पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 में ऊधमसिंह नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 फरवरी को नैनीताल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में गदरपुर के शास्त्री फार्म निवासी तेजेंद्र शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तेजेंद्र शर्मा के अलावा हनुमत, प्रियांशी बोरा, साहिल चंद, अंकित यादव और मानसी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन



कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो 16 मार्च को जालंधर में आयोजित होगी। वहीं, बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता उड़ीसा में प्रस्तावित है। खेमपुर स्टेडियम के खिलाड़ी अनमोल शर्मा, मानसी और हनुमत का भी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों को कोच नरेश कुमार शर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं। तीनों खिलाड़ी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधायक अरविंद पांडेय, राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, मनोज गुंबर, मनोहर प्रकाश, आरपी सिंह, वीरेंद्र चौधरी सहित तमाम खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें