रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में एसएसपी अजय गणपति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता पंजा कुश्ती खिलाड़ी दलजीत सिंह गोराया को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में एसएसपी अजय गणपति ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व विजेता पंजा कुश्ती खिलाड़ी दलजीत सिंह गोराया के साथ मुकाबला किया। दोनों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एसएसपी ने दमखम दिखाते हुए दलजीत गोराया को हरा दिया।
विज्ञापन
एसएसपी की जीत के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों ने उनकी फिटनेस और खेल भावना की भी सराहना की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। एसएसपी के इस मुकाबले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों के खेलों में हिस्सा लेने को खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।