रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से संचालित राज्य स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को छह विकेट से हरा दिया।
जिला मुख्यालय के एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर शनिवार को ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के मध्य मैच खेला गया। पौड़ी के कप्तान संस्कार रावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवर में पौड़ी ने 10 विकेट खोकर 200 रन बनाए। आयुष राणा ने 45, परवीन ने 42 और राजीव लोहनी ने 33 रन का योगदान दिया। ऊधमसिंह नगर के आर्यन चौधरी ने चार, जतिन विर्क और प्रतीक नारंग ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊधमसिंह नगर की टीम ने 33वें ओवर में चार विकेट खोकर 202 बना डाले। छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। जतिन विर्क ने 67, प्रखर वर्मा ने 53 और आर्यन चौधरी ने नाबाद 27 का योगदान टीम को दिया। पौड़ी की तरफ से सोनू सैनी, विजयदीप और प्रवीण ने एक-एक विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच जतिन विर्क रहे। अंपायर सत्येंद्र मिश्रा, मनोज टकवाल थे। ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा ने की। आफताब आलम, गौरव तिवारी, बलवंत सिंह, राजेंद्र कुमार, इंद्र नीलकर समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। रविवार को ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे।
...........