फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टायर फटने से घायल युवक की मौत

Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के पहिये में हवा भरने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

गदरपुर। ट्रक के पहिये में हवा का दबाव बढ़ने पर टायर फटने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी दो बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। वार्ड नंबर आठ ब्लॉक कॉलोनी निवासी जाहिद हुसैन का 35 वर्षीय पुत्र नासिर सैफी ग्राम मोतियापुरा में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नासिर सैफी ट्रक के पहिये में हवा भर रहा था। हवा का दबाव बढ़ने पर अचानक ट्रक का टायर फट गया। नासिर सैफी टायर से निकली हवा की चपेट में आकर जमीन से करीब दस फुट से भी अधिक ऊपर उछल कर जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने नासिर को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। देर शाम गमगीन माहौल में उसे नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें