फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद्द

Thu, 24 Aug 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। बुधवार को हुई रिमझिम बारिश के बीच पंतनगर में दृश्यता घटकर 500 मीटर के आसपास रह गई थी। जिसके चलते दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा दे रही इंडिगो की पहली फ्लाइट संख्या 6ई-7156 को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया। जिससे दिल्ली से पंतनगर के लिए टिकट बुक कराए 35 यात्रियों सहित वापसी में पंतनगर से दिल्ली जाने वाले 50 यात्रियों को निराशा हुई। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पंतनगर-दिल्ली के बीच संचालित दूसरी फ्लाइट या सड़क मार्ग सहित किराया वापसी का विकल्प उपलब्ध कराया। बाकी सभी उड़ानें अपने समय से रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें