फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: बर्तन चमकाने आए...चूना लगा गए, मंगलसूत्र के बजाय कागज में लपेटकर थमा दिए मिट्टी और पत्थर

Thu, 27 Feb 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बर्तन चमकाने के बहाने आए बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला का सोने का मंगलसूत्र पार कर लिया। दोनों युवक मंगलसूत्र के स्थान पर उन्हें कागज में लपेटकर मिट्टी व पत्थर थमा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में बर्तन चमकाने के बहाने आए बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला का डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र पार कर लिया। दोनों युवक मंगलसूत्र के स्थान पर उन्हें कागज में लपेटकर मिट्टी व पत्थर थमा गए।

विज्ञापन


मयूर विहार सेक्टर तीन निवासी वृद्धा जयंती देवी दोपहर के समय अपने आंगन में बैठी थीं। तभी बाइक सवार दो युवक बर्तन चमकाने के बहाने उनके पास आए। उन्होंने घर में पीतल आदि धातुओं के पुराने बर्तनों को चमकाने की बात कही। महिला के अनुसार उनकी बहू ने उनसे पुराने मंगलसूत्र को साफ करवाने के लिए भी कहा। इसके बाद दोनों युवक मंगलसूत्र साफ करने लगे। बाद में उन्होंने उन्हें कागज लपेटकर कुछ दिया और कहा कि इसमें मंगलसूत्र है।

इसके बाद दोनों युवक बाइक से मेलाघाट मार्ग की ओर चले गए। कुछ देर बाद जब परिजनों ने कागज को खोला तो उसमें मंगलसूत्र की जगह मिट्टी और पत्थर मिले। झनकईया थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


सीओ विमल रावत ने कहा कि कुछ समय पहले इसी तरह का एक गिरोह खटीमा से गिरफ्तार किया गया था। मोडस ऑपरेंडी एक जैसी प्रतीत होती है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें