फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

भगचुरी निवासी सुरेश माैर्या (40) शुक्रवार रात बाइक से खटीमा से अपने घर लौट रहे थे। पीलीभीत मार्ग पर टायर पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इधर, दूसरी घटना में शनिवार दोपहर बाद खटीमा बाईपास पर चकरपुर की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड में नाम मोहन सिंह निवासी हल्द्वानी लिखा है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक की शिनाख्त के लिए हल्द्वानी पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें