फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सकैनिया तिराहे पर दो युवकों का हंगामा, फायर कर वाहनों में की तोड़फोड़

Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सकैनिया तिराहे पर दो युवकों ने तमंचे से फायर कर दहशत मचा दी। दोनों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार रात का है। सकैनिया पुलिस चौकी के तिराहे पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। देर रात दो युवकों ने तिराहे पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने तिराहे पर हुए विवाद में दूसरे पक्ष को गाली-गलौज करते हुए ललकारा। एक युवक ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायर कर दी। दूसरे युवक ने आरी को चालू कर हंगामा किया। युवकों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर सकैनिया पुलिस चौकी से एसआई नरेंद्र कुमार और थाने से एसओ जसवीर सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सीओ, विभव सैनी ने बताया कि कुछ युवकों पर तिराहे पर आकर हुड़दंग करने का मामला संज्ञान में आया है। घटना से संबंधित कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर हुड़दंगियों को चिह्नित कर रही है, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें