सितारगंज। शासन ने एक ग्रामीण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 101.05 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। शासन ने सड़क निर्माण के लिए 10,000 रुपये की टोकन राशि भी जारी कर दी है।
बुधवार को संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने जारी जीओ में बताया कि राज्य योजना से सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत शक्तिफार्म के गांव बैकुंठपुर में पड़ागांव रोड से रुद्रपुर स्थित एएनएम सेंटर तक 1.2 किमी सड़क निर्माण के लिए 101.05 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। जेई सत्यपाल सिंह ने बताया कि सड़क की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।