फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 56.37 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक पकड़े

Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। स्मैक बेचने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56.37 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नानकमत्ता के थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे टीम के साथ गश्त पर थे। प्रतापपुर से जंगल जोगीठेर मार्ग पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जेब से 48 ग्राम स्मैक व 1020 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी जोगीठेर बताया।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि वह गांव से व गांव पाटिया से स्मैक खरीद कर पुड़िया बना कर बेचता है। प्रतापपुर चौकी प्रभारी दीपक जोशी ने श्मशान घाट के समीप से ग्राम जोगीठेर निवासी महेंद्र सिंह को 8.37 ग्राम स्मैक व स्मैक बेच कर इकट्ठे किए 2570 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें