फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना मान्यता करा दिया दो वर्षीय बीएड

Tue, 10 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शासन और विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते राधेहरि पीजी कॉलेज में मानक पूरे नहीं होने के कारण बीएड बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। सत्र 2023-25 की अंतिम परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं इससे प्रभावित हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में मेयर को भी ज्ञापन सौंपा।।
विज्ञापन

बीएड के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीएड सत्र 2023-25 की अंतिम परीक्षा दे दी है। समय से शुल्क भी जमा कर दिया था। इसके बाद भी अब तक कोर्स को मान्यता नहीं मिली है।
बताया कि विभाग ने मान्यता के लिए शासन से पत्राचार किया गया था। वहां से प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने समेत मानक पूर्ण नहीं होने आदि आपत्ति लगाकर फाइल लौटा दी गई है। इस कारण ओबीसी/एसएसी/एसटी के 14 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। युवाओं का कहना है कि वे सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर चुके हैं। सोमवार को पूजा प्रजापति, रीनू, इमरान, रेनू आदि ने मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेयर से गुहार लगाई कि वे इस मामले का समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें