फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लू का कहर, उमस से लोग हुए बेहाल

Tue, 10 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तापमान में हुई दो डिग्री की बढ़ोतरी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं रात में भी उमस से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन

उमस और गर्मी से सोमवार को लोग परेशान रहे। बीते दिनों के मुकाबले सोमवार को दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से निकली तेज धूप ने गर्मी को बढ़ा दिया था। हवा नहीं चलने से उमस भी बनी रही। ऐसे में लोगों के पसीने छूटते रहे। हर जगह लोग गर्मी के प्रकोप की मार झेलते नजर आए। देर शाम तक भी मौसम में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं तापमान की बात करें, तो शाम सात बजे का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें