फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुमराह कर दो युवतियों से कार में दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 15 Jan 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजुपर। यूपी के मसवासी रामपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बुधवार को बाजपुर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने दो युवकों पर उसकी बेटी और बेटी की सहेली को गुमराह कर कार में दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बाजपुर पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र की बताते हुए उन्हें वापस भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी नौकरी के लिए हल्द्वानी में रहकर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि बीती मंगलवार शाम चार बजे पड़ोस में रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ उसकी बेटी से मिलने हल्द्वानी पहुंचा। आरोपियों ने उसकी बेटी को बताया कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। तुम हमारे साथ चलो। इस पर वह घबरा गई और अपनी सहेली को साथ ले आई। आरोपियों ने दोनों को जबरन शराब पिलाई और इसके बाद अश्लील हरकत शुरू कर दी। शोर मचाने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने कार को रोका। इस दौरान उसकी बेटी की सहेली कूद गई जबकि आरोपियों ने उसकी बेटी को दोराहा के पास कार धीमी कर फेंक दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें