फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर पुलिस को दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चोरी की गई चार अन्य बाइकों को बरामद किया है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आठ अप्रैल को बराखेड़ा निवासी अविश अरोरा की बाइक चोरी हो गई थी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को कोतवाल संजय पाठक और महतोष चौकी के एसआई मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ काशीपुर रोड पर सरदारनगर फ्लाई ओवर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनको दबोच लिया।
पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम विजय विश्वास निवासी वार्ड नंबर तीन चंदनगढ़ और दूसरे ने अपना नाम आनंद विश्वास निवासी मोतीपुर नंबर दो दिनेशपुर बताया। पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो दोनों सकपका गए।
उन्होंने बताया कि यह बाइक उसने बराखेड़ा से चोरी की थी। पुलिस ने विजय विश्वास और आनंद विश्वास को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस ने दोनों की निशान देही पर सरदारनगर श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चोरी की चार अन्य बाइकों को भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें