सितारगंज में तस्करों द्वारा बाराकोली रेंज से काटे गए पेड़ों के लट्ठे और साईकिलें जब्त।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। वन तस्करों ने बाराकोली रेंज के शहदोरा बीट के प्लॉट संख्या छह मे खड़े दो सागौन के पेड़ों पर आरा चला दिया। तस्करों ने साइकिलों की मदद से इनके लठ्ठों को ठिकाने लगाना शुरूकर दिया। वन विभाग को ने 12 लट्ठे और साइकिलें जब्त की हैं जबकि तस्कर फरार हैं।
प्रशिक्षु आईएफएस अभिमन्यु ने बताया कि शनिवार को सूचना पर टीम ने कांतिफार्म निवासी रक्षपाल सिंह के यहां छापा मारा। यहां भूसा घर में छिपाकर रखे सागौन के पांच लट्ठे बरामद किए। पांच लठ्ठे साइकिलों पर लदे मिले। कहा कि बाराकोली स्थित अ प्लॉट संख्या छह से दो सागौन के पेड़ काटकर साइकिल से कांतिफार्म लाकर रखे गए थे। काटे गए स्थान पर भी कटे हुए दो लठ्ठे मिले हैं। कहा कि विभागीय जांच जारी है। टीम में रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी, वन दरोगा विनोद कुमार, नैन सिंह नेगी, बहादुर सिंह संभल, राजेंद्र सिंह, अनिल बहुगुणा, सोनू कुमार, गणेश चंद जोशी, श्रवण कुमार आदि थे।