फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भवानीपोर, गोल हैंटर्ज के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 17 Aug 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फुटसल चैंपियनशिप की खिताबी भिड़ंत गोल हैंटर्ज और भवानीपोर एफसी के बीच होगी। सेमीफाइनल मुकाबले में गोल हैंटर्ज ने कार्बेट एफसी को 5-3 और दूसरे मुकाबले में भवानीपोर एफसी ने एकतरफा मैच में तोफा एफसी को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्टेडियम के शिवालिक इनडोर हाल में शनिवार को पहला मुकाबला गोल हैंटर्ज और कार्बेट एफसी के बीच खेला गया। इसमें शुरू के पांचवें मिनट में कार्बेट के खिलाड़ी ने गोल कर बढ़त बना ली। 17वें मिनट में फिर कार्बेट की तरफ से गोल कर 2-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद गोल हैंटर्ज ने 19 और 24वें मिनट में गोल कर पहले हाफ में मुकाबले को 2-2 से बराबरी पर कर दिया। दूसरे हॉफ में कार्बेट की तरफ से मात्र एक गोल ही किया जा सका जबकि गोल हैंटर्ज ने दो गोल किए।
कार्बेट के खिलाड़ी मानसंगा ने ऑन गोल कर दिया। यह गोल विरोधी टीम के खाते में जुड़ा। पहले सेमीफाइनल में गोल हैंटर्ज ने कार्बेट एफसी को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल भवानीपोर बनाम तोफा एफसी के बीच हुआ। इसके पहले हॉफ में भवानीपोर ने 4 और दूसरे हॉफ में 3 गोल किए जबकि तोफा की तरफ से कोई गोल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें