फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में घोघा नदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉप्लर के पेड़ों की छंटाई करने गए थे दोनों
विज्ञापन


बाजपुर। बाजपुर गांव स्थित घोघा नदी शुक्रवार को अचानक उफान पर आ गई। इस दौरान खेत में पॉप्लर के पेड़ों की छंटाई करने जा रहे गांव निवासी अकील अहमद (47) और उसका दिव्यांग बेटा कामिल (17) घोघा नदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीएम डा. अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू की।


शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अकील और उनका दिव्यांग बेटा कामिल खेत में पॉप्लर के पेड़ों की छंटाई करने जा रहे थे। घोघा नदी अचानक उफना गई। इस दौरान पिता- पुत्र का पैर फिसल गया। तेज बहाव के कारण दोनों बह गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अकील को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। उसके बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अकील अहमद के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।



इधर, ग्रामीणों ने एसडीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। शनिवार पांच बजकर 45 मिनट पर एसडीआरएफ उनके बेटे की खोजबीन में जुटी थी। ग्रामीणों ने बांस की झाड़ियाें में कामिल का शव देखा। टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। बेटे का शव मिलने पर परिवार सदमे आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि कामिल बाजपुर गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था। वहां भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा, गुलवेज खान, सोनू आदि मौजूद रहे।

कोट- मृतकों के परिजनों को आपदा राहत से चार लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया गया है। पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली हर मदद दी जाएगी।- डाॅ. अमृता शर्मा एसडीएम बाजपुर
विज्ञापन

अकील मजदूरी करके चला रहा था परिवार
अकील अहमद गांव के खेतों में मजदूरी करके परिवार की गुजर-बसर करता था। उसकी पांच बेटियां हैं और एक दिव्यांग बेटा था। पिता के साथ खेतों पर मजदूरी करने में दिव्यांग बेटा भी हाथ बंटाता था। अकील और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। पांचों बेटियों और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पांच बेटियों में कामिल तीन बच्चों से छोटा था। मृतक की बेटी गुलशन और गुलफिश का रिश्ता तय हो चुका है। नवंबर में शादी होनी थी। अकील अहमद बेटियों की शादी के लिए दिनरात मेहनत करके पैसा जोड़ना चाहते थे लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें