फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में दो राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

Sun, 09 Nov 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट ने राज्य आंदोलनकारी पूर्व सांसद बलराज पासी, डॉ. नरेंद्र खत्री को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए राजनीति से हटकर सभी को राज्य के हित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन पीडी ममगाई ने किया। वहां बीडीओ शेखर जोशी, दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, गौरव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, गुरमुख सिंह, यशपाल राजहंस, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

............
राज्य आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी

बाजपुर। राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर प्रमाण जारी किए जाने की मांग की।

शनिवार को तहसील सभागार में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आंदोलनकारी चिन्हीकरण परिषद के बैनर तले राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शोरगुल सुनकर वहां पहुंची एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें गैरसैंण राजधानी बनाने, उन्नत कृषि नीति, पलायन रोकने, उत्तराखंड को भू-माफिया, खनन और शराब माफिया से बचाने और खटीमा की तर्ज पर प्रदेश में आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। वहां मकसूद अहमद, बहादुर सिंह भंडारी, हरीश भट्ट, तनवीर खा उर्फ गुड्डू, जितेंद्र यादव, योगेश भटनागर, बब्बू सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें