फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से चरस की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। पुलिस ने बाइक से चरस की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ टुकड़ी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच नानकमत्ता की ओर से आ रही बाइक (यूके 06 ए ए 1746) को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवकों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में युवकों के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजविंदर सिंह निवासी सुनखरी थाना नानकमत्ता, सुखविंदर सिंह निवासी टीला नंबर 4 थाना हजारा, जिला पीलीभीत बताया। आरोपियों ने बताया कि हजारा क्षेत्र से चरस लाकर क्षेत्र में बेचते थे। सूचना पर सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज कर एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई दीपक कौशिक, कांस्टेबल हेमचंद फुलारा, रोहित चौधरी, नवनीत कुमार, बोविंदर कुमार, मोहित वर्मा, प्रेम पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें