फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले राइस मिलर्स

विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन देते राइस मिलर्स। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। समस्याओं को लेकर राइस मिलरों ने एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन सौंपा। राइस मिलरों ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से आढ़तियों के धान का भुगतान राइस मिलरों की ओर से चावल उतार के बाद कर दिया गया है लेेकिन वित्तीय कठिनाई की वजह से किसान का भुगतान करने को लेकर आढ़ती असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खरीद के लिए पोर्टल लागू किया गया है। पोर्टल पर काम करने में अत्यधिक तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस वर्ष सरकार ने जोत-बही व खतौनी अनिवार्य रूप से लागू कर दी है। इससे भी व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि पोर्टल पर धान खरीद के लिए आढ़ती को आईडी व पासवर्ड भी आवंटित नहीं हुए हैं। उन्होंने एसडीएम से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। वहां राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, शिवकुमार मित्तल, विनय कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें