फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल का चार्ज हस्तांतरण के दौरान दो पक्षों में चले लात-घूसे

Wed, 24 Sep 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्कूल का चार्ज हस्तांतरण के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीबाग निवासी अली अनवर ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि 20 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे लेखपाल रोहित शर्मा इस्लामिया स्कूल काजीबाग काशीपुर का चार्ज हस्तांतरण कराने के लिए पहुंचे। काजीबाग के रहने वाले कार्यरत समिति अध्यक्ष से चार्ज हस्तांतरण की बात चल रही थी। इसी बीच मोहल्ले का एक युवक अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने कहा कि मेरे खिलाफ की गई शिकायत वापस ले। इस विषय पर उससे बाद में बात करने को कहा। इस बात पर वह और उसके साथी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। उसे काफी चोट आई है। इधर, एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस्लामिया स्कूल काजीबाग का मामला काफी समय से चल रहा है। यदि मारपीट हुई है तो पीड़ित मुकदमा पंजीकृत कराए। इस मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें