महुआखेड़ा गंज। एक फैक्टरी के कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन न मिलने पर मंगलवार को फैक्टरी परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से उन्हें सैलरी नहीं दी गई, जिससे उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। वहां पर करुणाकांत, संजीव, हिमांशु, अमित, राजेश, मेघराज, युवराज आदि मौजूद रहे।