फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नलकूप के पानी के लिए दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नलकूप के पानी के लिए दो पक्षों में चल रहा विवाद तूल पकड़ गया। बुधवार को दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें एक पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को झगड़े में फायरिंग होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव हरिपुरा जबरान निवासी बरीत सिंह और चरण सिंह के बीच नलकूप के पानी को लेकर सप्ताहभर से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में आपस में समझौता भी हो गया था। बुधवार को दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें बरीत सिंह की 50 वर्षीय भाभी दीपो बाई घायल हो गईं जबकि दूसरे पक्ष से युवक सुरेंद्र के चोट आई है। दीपा बाई को सरकारी अस्पताल लाया गया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है जबकि पुलिस को फायरिंग होने की सूचना मिली थी। कोतवाल नरेश चौहान मौके पर गए थे लेकिन फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई। पुलिस को किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें