फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तमंचा ताना

Mon, 03 Nov 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बच्चों को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान एक हमलावर ने तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीती 29 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे पड़ोसी निसार अहमद के परिवार के साथ बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शाम लगभग साढ़े पांच बजे निसार अहमद, फरमान, सुहैल, फिरोज, अरमान, महफूज और गुड्डू हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसे।
हमलावरों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। दिनेश ने बताया कि हमलावरों के हाथों में तलवार, तमंचा व लाठी-डंडे थे। फिरोज ने उसके पिता गजराम सिंह के सीने पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की इस घटना में दिनेश, उसके पिता गजराम सिंह, भाई पुष्पेंद्र, पत्नी संतोष, भाभी रेखा और पूजा घायल हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों ने महिलाओं के कानों से सोने की बालियां भी छीन लीं। शोरशराबा होने पर ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। साथ ही सभी घायलों को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसके पिता गजराम सिंह व भाई पुष्पेंद्र की हालत गंभीर होने पर बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निसार अहमद, फरमान, सुहैल, फिरोज, अरमान, महफूज व गुड्डू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें