फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दोराहा पर पकड़ा दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन, नैनीताल ले जा रहे थे बेचने

Tue, 07 Oct 2025 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर में खाद्य सुरक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग कर यूपी से लाए जा रहे दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन को पकड़ा।
विज्ञापन
बाजपुर में पकड़े गए संदिग्ध पनीर को नाले में नष्ट करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में खाद्य सुरक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग कर यूपी से लाए जा रहे दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन को पकड़ा। विभागीय टीम ने सैंपल लेकर पनीर को गंदे नाले में नष्ट कर दिया। बरहैनी में चेकिंग के दौरान पिकअप में दूध लेकर हल्द्वानी जा रहे थे। तभी टीम ने रोक कर दूध का सैंपल लिया। सोमवार सुबह सात बजे खाद्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरएस कठैत के नेतृत्व में खाद्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोराहा चौक पर चेकिंग शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान यूपी के मुरादाबाद निजी बस में लेकर आ रहे एक क्विंटल 40 किलो, एक बाइक पर करीब 60 किलो संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन को पकड़ लिया। जबकि यूपी के नोएडा से एक वाहन में आ रहे आनंदा दूध का सैंपल आरोपियों से पूछताछ की। लिया।
उसके बाद पनीर और मक्खन का सैंपल लेकर उसे गंदे नाले में नष्ट कर दिया। डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पनीर को लेकर लोग नैनीताल और हल्द्वानी, बाजपुर नगर में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


पनीर, मक्खन, दूध सहित छह सैंपल लिए गए हैं। रामपुर निवासी एक व्यक्ति स्वार से निजी बस में पनीर लेकर आया था जबकि दूसरा व्यक्ति टांडा से पनीर लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें