फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में दो प्रधानाचार्य

Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता के श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में नियुक्त दो प्रधानाचार्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालिका इंटर कॉलेज के दो प्रधानाचार्यों का विवाद एक माह बाद भी नहीं सुलझ पाया है। विवाद के चलते दोनों प्रधानाचार्यों ने एक ही कमरे में दो मेजें लगाकर कार्य किया। दोनों एक ही विषय पर अलग आदेश भी पारित कर रही हैं। इससे कॉलेज स्टाफ, शिक्षिकाएं पशोपेश में पड़ गए हैं कि आखिर सुनें तो किसकी।
विज्ञापन


  गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा हैं। निवर्तमान प्रधानाचार्य  दलजीत कौर के सेवानिवृत्त होने पर ज्येष्ठता के आधार पर रविंदर कौर को प्रभारी प्रधानाचार्य  के साथ ही परीक्षा इंचार्ज भी बनाया गया था। 

एक अप्रैल को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह गिल के अनुमोदन के साथ ही अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं सुषमा सिंह ने विभागीय कार्रवाई करते हुए रविंदर कौर की बतौर प्रधानाचार्य  नियुक्ति कर दी थी। पांच अप्रैल को प्रबंध समिति के महासचिव प्रीतम सिंह संधू सहित अन्य पदाधिकारियों ने नियुक्ति को अवैध बताते हुए कॉलेज की ही शिक्षिका बलजिंदर कौर को प्रधानाचार्य  नियुक्त कर दिया। तब से दोनों प्रधानाचार्य  एक ही विषय पर अलग आदेश निकाल रही हैं। 
विज्ञापन


यहां तक कि शिक्षकों, स्टाफ को दो उपस्थिति पंजिकाओं में हस्ताक्षर करने पड़ रहे हैं। मंगलवार को नियुक्त प्रधानाचार्य  बलजिंदर कौर ने प्रधानाचार्य  कक्ष में ही दूसरी मेज, कुर्सी डालकर कार्य शुरू कर दिया। इसकी सूचना प्रधानाचार्य  रविंदर कौर ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही गुरुद्वारा प्रधान को भी लिखित में दे दी। विद्यालय में दो-दो प्रधानाचार्यों के आदेशों के चलते शिक्षक, स्टाफ असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें