फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइबर ठगों के जाल में फंसे दो लोगों ने गंवाए 1.92 लाख

Fri, 02 Jan 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठगों के झांसे में आकर दो लोगों ने 1.92 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर क्राइम थाने में दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भूरारानी निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में कहा कि बीते एक दिसंबर को अनजान व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य कार्यालय करोलबाग दिल्ली से बात कर रहा है। महिला ने उसके झांसे में आकर खाता संख्या, आइएफएससी कोड, एटीएम कार्ड नंबर आदि बता दिए। शाम को पता चला कि दो बार में 1.30 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन

वहीं रुद्रपुर के हंस विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में कहा कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आरटीओ चालान के नाम से एक एप्लीकेशन का लिंक प्राप्त हुआ। लिंक डाउनलोड करने पर मेरे फोन का एक्सेस पूर्ण रूप से किसी अज्ञात व्यक्ति के पास चला गया। बीते नौ नवंबर को बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। उसके खाते से 62,000 रुपये निकाल लिए गए। इन लोगों ने साइबर ठगों का पता लगाकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें