फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार लोग घायल

Tue, 10 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केलाखेड़ा के वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद अली और मुमत्याज के बच्चे आपस में खेल रहे थे कि विवाद हो गया। सोमवार रात बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए।
विज्ञापन

जिसमें मोहम्मद अली की पत्नी नसरीन, दूसरे पक्ष से मुमत्याज उसकी बेटी सोनम, निशा घायल हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल भेजा। प्रभारी एसओ देवेन्द्र राजपूत ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें