फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के दो युवा नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट

Sat, 25 Nov 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केरल एकेडमी में माता-पिता के साथ सब लेफ्टिनेंट ध्रुव दसौनी। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
काशीपुर/पंतनगर। ऊधमसिंह नगर जिले के दो युवा नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। इनमें पंतनगर के रमन सिंह समेत सैनिक कॉलोनी काशीपुर निवासी सैन्य परिवार की चौथी पीढ़ी के ध्रुव सिंह दसौनी भी शामिल हैं। पंतनगर के रमन ने आईएनए एझिमाला में और ध्रुव ने इंडियन नेवी एकेडमी कन्नूर केरल में चार साल का प्रशिक्षण लिया। वहां शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद दोनों युवा सेनाधिकारी बन गए। पीओपी में प्रत्यक्षदर्शी रहे उनके परिजनों ने भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया। यह कैडेट नौसेना और तटरक्षक जहाजों और प्रतिष्ठानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ध्रुव के पिता कर्नल दीवान सिंह दसौनी सेना चिकित्सा कोर कोलकाता में कर्नल हैं। उनके बेटे ध्रुव ने आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे से कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एकेडमी से उन्हें सब लेफ्टिनेंट बीटेक उपाधि मिली है। अब वह एमटेक के लिए दो वर्ष का प्रशिक्षण लेंगे। ध्रुव एकेडमी फुटबाल टीम के कैप्टन भी रहे हैं। कर्नल दीवान ने बताया कि दादा सोबन सिंह दसौनी ब्रिटिश आर्मी में थे। पिता कैप्टन किशन सिंह दसौनी आर्मी (आरवीसी) हेमपुर से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आईआईएम इंदौर से एमबीए करके बेटी नैना दसौनी पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं। ध्रुव की माता मंजू दसौनी, बहन नैना दसौनी, रागिनी दसौनी, रीना दसौनी, चाचा दिनेश दसौनी, नरेंद्र दसौनी, चाची सोनी दसौनी, शशि दसौनी आदि ने खुशी जताई है।

वहीं पंत विवि परिसर के छात्र रमन समेत नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के 105 आईएनएसी और 35, 36 नेवल ओरिएंटल कोर्स के कैडेट पासआउट हुए। रमन जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन के प्राध्यापक एवं निदेशक विधि डॉ. आशुतोष सिंह और गृहिणी शालिनी सिंह के पुत्र हैं। रमन ने 12वीं तक की पढ़ाई कैंपस स्कूल पंतनगर से की।
विज्ञापन

उन्होंने आईएनए एझिमाला में वर्ष 2019 से प्रशिक्षण लिया। शनिवार को मित्र देशों के आठ जेंटलमैन कैडेट सहित कुल 159 साथियों के साथ वह पीओपी का हिस्सा बने। मित्र देशों में से श्रीलंका के तीन, म्यांमार के दो और वियतनाम, बांग्लादेश, माॅरीशस के एक-एक कैडेट पासआउट हुए। रमन 20 दिसंबर के बाद आईएनएस शिवाजी मुंबई में पद संभालेंगे।

केरल एकेडमी में माता-पिता के साथ सब लेफ्टिनेंट ध्रुव दसौनी। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें