फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और चमोली में बनेंगे दो नए कृषि विज्ञान केंद्र

Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. पीएन सिंह, पंत विवि के निदेशक प्रसार शिक्षा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकें, गुणवत्ता युक्त बीज और प्लांटिंग मैटेरियल पहुंचाने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय उत्तराखंड में अपने कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 11 करेगा। अभी विवि राज्य में धनौरी, ढकरानी, जागधार, ग्वालदम, लोहाघाट, गैना एंचोली, ज्योलीकोट, काशीपुर और मटेला में नौ कृषि विज्ञान केंद्र संचालित कर रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ स्थित कोटि फार्म में और पिथौरागढ़ जिले के विकास खंड डीडीहाट स्थित थल के सनदेव मांडा में एक-एक नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में दोनों केवीके इसी साल सितंबर तक खोल दिए जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों में चहारदीवारी न होने से काफी भूमि खुली है। इनमें जल्द चहारदीवारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही केवीके को उन्नत किया जाएगा। वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशक प्रसार शिक्षा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए बने कृषक भवन का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। नवीनीकरण में लगभग 15 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रथम चरण में साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें