खटीमा। तुषार हत्याकांड में दो और आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की भी जांच कर रही है।
हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीमों ने सोमवार को आरोपी वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी गुफरान और वार्ड नंबर आठ, इस्लाम नगर निवासी समीर उर्फ मैरी को सितारगंज में मजगमी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
खटीमा कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अन्य अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तुषार हत्याकांड में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।