फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग समेत सात के खिलाफ गैंग रेप का केस

Tue, 23 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवती के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने घटनास्थल का जायजा लिया और त्वरित एक्शन लेने पर पुलिस की पीठ थपथापाई। कहा रुद्रपुर में 100 नंबर अटैंड करने वाले सिपाही को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसकी सक्रियता से अपराधी पुलिस गिरफ्त में आए।


विकासखंड के एक गांव की किशोरी नजदीकी गांव में अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में गई थी। 14 अगस्त की शाम साढ़े आठ बजे वह अपनी बहन के साथ घर के पीछे शौच को गई थी। इस दौरान वहां मौजूद आरोपियों ने उसके साथ तमंचे की नोक पर गैंगरेप किया, उसकी बहन को वहां से डरा-धमकाकर भगा दिया। कहा, अगर उसने मुंह खोला तो उसकी बहन को गोली मार देंगे।
विज्ञापन


पीड़ता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन दोनों बहनों ने डर की वजह से घर पर नहीं बताया। डरी हुई युवती ने हिम्मत कर पूरा घटनाक्रम अपने परिवार वालों को 21 अगस्त को बताया। इस बीच किसी ने रुद्रपुर 100 नंबर पर फोन कर दिया।

जिसकी सूचना पुलिस कर्मी ने कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त की रात में ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया जिसमें विवेक सिंह, गौतम सिंह, अरुण सिंह, अंकित सिंह, सुशील सिंह सहित दो नाबालिग भी हैं। पांच को गिरफ्तार कर लिया है। दो नाबालिग आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे डराकर आरोपियों ने युवती के साथ गैंग रेप किया था। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया युवती को ईयर गन का डर दिखाकर रेप किया है। पुलिस ने घटना वाले दिन के युवती के कपड़े सीज कर दिए हैं। पुलिस गैंग रेप में शामिल सभी आरोपियों का डीएनए भी कराएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें