फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाड़ी करते सटोरिया पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/खटीमा। पुलिस ने स्मैक और चरस तस्कर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से स्मैक और चरस समेत दो लाख 16 हजार 450 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

बाजपुर पुलिस टीम ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट के साथ दबिश देकर 11.30 ग्राम स्मैक के साथ गांव गजरौला निवासी पवनदीप कौर को गिरफ्तार किया। पवनदीप कौर के पास से एक लाख 81 हजार 450 रुपये भी बरामद की। पुलिस को देख आरोपी का पति फरार हो गया।
कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि गांव गजरौला में एक एक दंपति के स्मैक बेचने की सूचना पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा था। पुष्टि होने पर तहसीलदार मजिस्ट्रेट जोगा सिंह, एसआई एमएम जोशी, महिला कांस्टेबल ज्योति, सोनाली, कमला मेहरा टीम के साथ जाकर मौके पर पकड़ कर लिया। आरोपी पवनदीप कौर के पास से स्मैक और नकदी बरामद हुई। कोतवाल के अनुसार आरोपी महिला का पति यूपी क्षेत्र से स्मैक लाता है। फिर दोनों क्षेत्र में बेचते हैं।
विज्ञापन

इधर, खटीमा में एसआई लक्ष्मण सिंह टीम ने सितारगंज रोड भूड़ के पास शान मोहम्मद उर्फ शनवा निवासी इस्लाम नगर वार्ड तीन को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 550 ग्राम चरस और 35 हजार रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार शान मोहम्मद ने बताया कि वह धारचूला से चरस लेकर खटीमा में बेचता था। एक किलो से अधिक चरस लेकर आया था और एक किलो चरस वह नेपाली युवक को बेच चुका था, जिसके 35 हजार रुपये उसके पास है। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी को जेल भेज दिया। इस टीम में तपेंद्र जोशी, महेंद्र पाल सिंह डंगवाल, नवीन खोलिया थे।
फुर्ती से तेज निकली पुलिस, गिरफ्तार
काशीपुर/सितारगंज। काशीपुर के बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी दिलशाद उर्फ फुर्ती को मोहल्ले में ही सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथों दबोच लिया।
गिरफ्तार फुर्ती के पास से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी व 1290 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसका जुआ अधिनियम में चालान किया है। इधर, सितारगंज के कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती रात्रि करीब 12:15 बजे चीकाघाट पुल के पास रसोइयापुर को जाने वाले रास्ते पर बघौरी गांव निवासी आबिद को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।
शराब तस्करों को पकड़ने की मांग, ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। गिन्नीखेड़ा के ग्रामीणों ने तस्करों पर कच्ची शराब की बिक्री करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ मनोज कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव में शराब तस्कर धर्मस्थलों के आसपास कच्ची शराब बेच रहे हैं। इससे महिलाओं और ग्रामीणों को दिक्कतों होती है। आरोप है कि विरोध करने पर तस्कर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सीओ ने पैगा चौकी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जीशान, सावित्री, उस्मान, समीर, सोनू, हिमांशु, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें