फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्त में

Sun, 11 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाने में मोबाइल चोरी का खुलासे के दौरान पुलिस हिरासत में आरोपी एवं बरामद बाइक व मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राह चलते लोगों के मोबाइल झपटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए 15 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश काफी समय से रुद्रपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।

सिडकुल और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लंबे समय से मोबाइल लूट की घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे थे। एसएसपी ने मोबाइल लूट गिरोह के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। शुक्रवार शाम पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ मंजूनाथ टीसी ने ट्रांजिट कैंप थाने में पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षु एसआई नीमा बोरा, एसआई सिराज अहमद सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने दक्ष चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार रेशमबाड़ी निवासी अमित कुमार और राजा कालोनी गली नं. दो ट्रांजिट कैंप निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास एक टैब, 10 एंड्रॉयड मोबाइल और चार अन्य मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश लंबे समय से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों के मोबाइल झपट लेते थे। शुक्रवार को दोनों लूटे गए मोबाइलों को बेचने जा रहे थे। सीओ ने बताया दोनों बदमाश रुद्रपुर, सिडकुल व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देते थे, दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। चार माह पहले ही ये जमानत पर बाहर आए हैं। सीओ ने पुलिस टीम को 1500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई सिराज अहमद, नीमा बोहरा, पुलिस कर्मी प्रीतम सिंह, अमित कुमार, एसओजी के एसआई विकास चौधरी, जसवंत सिंह, प्रवीण गोस्वामी, फिरोज खान आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें