फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंतरराज्यीय जेबकतरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के दौरान तीन लोगों की जेब काटने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से बाइक व पर्स, रुपये आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आलू फार्म निवासी तेज बहादुर गुप्ता ने 24 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर में कहा कि वह बीती 14 अगस्त को रामनगर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपनी पिछली जेब से पर्स गायब पाया। पर्स में पांच हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। वहीं नृपेंद्र कुमार निवासी टांडा उज्जैन की जेब से गायब पर्स में कुछ रुपये व आधार कार्ड व ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा निवासी ग्राम करनपुर की जेब से भी पर्स गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मामले की विवेचना एसआई गिरीश चंद को सौंपी गई।
एसपी अभय सिंह ने मंगलवार को बताया जांच के दौरान भीड़ के बीच में संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करके लगभग 300 सीसीटीवी खंगाले। मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार को मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास से फरियाद हुसैन निवासी मोहल्ला जुल्हान थाना जसपुर व अमित सैनी निवासी मोहल्ला बाड़वान थाना धामपुर, जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी किए आधारकार्ड, पर्स व एक हजार रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया कि अमित सैनी पर आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे समेत आठ मामले धामपुर थाना में दर्ज हैं जबकि फरियाद हुसैन पर थाना जसपुर में दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उनके गैंग का लीडर शिवम है जबकि गैंग में मुरादाबाद व धामपुर निवासी हचकी, राजू उर्फ डॉक्टर, समीर, रजी व अरमान शामिल हैं। बताया घटनाक्रम के खुलासे में मुख्य भूमिका आरक्षी प्रेम कनवाल की रही।
विज्ञापन




अखबारों व सोशल मीडिया से लेते थे कार्यक्रम की जानकारी

जेबकतरों ने बताया कि उनके गैंग के सदस्य अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, रैलियों व मेलों की जानकारी लेते हैं। इसके बाद एक सदस्य कार्यक्रम की रेकी कर भीड़भाड़ वाली जगह देखकर आते हैं। उसके बाद अन्य सदस्य एक साथ भीड़ के बीच में घुसते हैं। एक सदस्य बातों में लगाता है या मौका देखकर धक्का-मुक्की करता है। उसी दौरान दूसरा सदस्य पर्स निकाल लेता है। वहीं विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के दौरान अमित सैनी व फरियाद हुसैन अपने साथियों के साथ भीड़ में भोजन कक्ष में गए। भोजन के लिए प्लेट उठाते समय धक्का-मुक्की करते हुए तीन लोगों की जेब से रुपये, पर्स चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें