फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई: 2.5 किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख कीमत का नशा बरामद

Wed, 26 Feb 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पुलिस और एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्यवाही में 2 किलो 513 ग्राम अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों को संयुक्त टीम ने दरउ रोड से चेकिंग के दौरान बाइक सहित पकड़ा।
विज्ञापन
अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में पुलिस और एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में 2 किलो 513 ग्राम अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों को संयुक्त टीम ने दरउ रोड से चेकिंग के दौरान बाइक सहित पकड़ा।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम भानु प्रताप निवासी ग्राम खानपुर, बरेली और हेमंत कुमार निवासी ग्राम चकदहा, बरेली बताया। आरोपी बरेली के मीरगंज के एक व्यक्ति ननुआ से अफीम लेकर आए थे और उसे रुद्रपुर, किच्छा और बाजपुर में बेचने जा रहे थे। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें