फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोतवाली परिसर में भिड़े दो पक्ष, पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव खमरिया में नाली निर्माण के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव खमरिया निवासी एक व्यक्ति घर के आगे नाली पर स्लैब डाल रहा था। इस पर पड़ोस में रहने वाले परिवार ने विरोध किया। दोनों के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। हंगामा होते देख पुलिस ने बीच-बचाव कराते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी फटकार लगाई। इस मामले के चलते दोनों पक्षों के समर्थक भी कोतवाली पहुंचे। समर्थकों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के किशन, अर्जुन, कैलाश, बलवंत, गौरव सिंह और राकेश कुमार पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पांच लोग पुलिस की हिरासत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें