फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने सिडकुल कर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को शहर निवासी एक युवती ने थाने पहुंचकर बताया था कि वह गणतंत्र दिवस के दिन सिडकुल की कंपनी में जा रही थी। शिव मंदिर के पास वह सड़क किनारे खड़ी होकर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक कार में सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने उसे कंपनी तक छोड़ने की बात कही। युवकों पर विश्वास कर वह कार में बैठ गई। जिसके बाद युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को मूलरूप से ग्राम गबिया सराई, थाना माधोटांडा, जिला पीलीभीत (उप्र.) व हाल आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी राहुल दास को गिरफ्तार किया था। साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात ग्राम भोट, पुराने थाने के पास, रामपुर (उप्र.) निवासी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें