फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों की जान ले बैठा मामूली विवाद

Thu, 21 Jan 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर गांव में रहने वाले दो लोगों का अहम उनकी लड़कियों की जान पर भारी पड़ गया। वाहन हटाने को लेकर उपजा विवाद के घातक रुप लेने से ग्रामीण भी हैरान हैं।
विज्ञापन


तनाव के चलते कोई ग्रामीण कुछ बोलने से कतरा रहा है। लेकिन घटना से पूरे गांव में तनाव होने से भारी पुलिस का पहरा है। बुधवार की शाम अलीनगर निवासी अकबर और शहरयार के बीच रास्ते में खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन विवाद इतना बढ़ेेगा कि दो जानें ले लेगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था।

जब दोनों में झगड़ा हुआ तो पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन झगड़े ने शहरयार और अकबर के बीच नफरत की खाई बना डाली और दोनों ने एक दूसरे को सबक सिखाने की ठान ली। बताया जा रहा है कि गांव के समीप स्थित शहदौरा गांव में दोनों फिर टकरा गए। दोनों का गुस्सा फिर चरम पर पहुंचा और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई, लाठी डंडे चले। जिसमें अकबर जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


बस यहीं से यह बदले की आग तेज हो गई। पहले एक पक्ष ने निशा की जान ली और फिर दूसरे पक्ष ने रुबीना का कत्ल कर डाला। पूरी घटना ने अलीनगर के ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। गांव के अंदर का मामला होने के कारण ग्रामीण मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि छोटे से विवाद ने दोनों पक्षों की दो लड़कियों की जान ले ली। वारदात में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें