फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज: रंजिश में दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 07 Nov 2026 04:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में रंजिश के चलते दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में आपसी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वार्ड नंबर नौ मीना बाजार निवासी उत्कर्ष सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी किच्छा रोड निवासी गौरव लूथरा आया और उसे व उसके दोस्त हैदर से गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घटना से भयभीत होकर उत्कर्ष अपने दोस्त हैदर के साथ आरोपी के मामा अमित धामिर की दुकान पर गया। वहां आरोपी गौरव की शिकायत करने पर वह भड़क गए और दोनों से गाली-गलौज करने लगे। तभी गौरव हाथ में तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों पर तलवार से हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि 22 अगस्त को भी उसने हैदर के साथ मारपीट कर उसके घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की थी। 19 सितंबर को भी आरोपी गौरव, हैदर से मारपीट करने के इरादे से जिम में गया था। पीड़ित ने बताया कि दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें