फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

Sat, 07 Nov 2026 03:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान युवक को पेट के निचले हिस्से में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी 22 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान गोली लग गई। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चौधरी और एसएसआई नवीन बुधानी अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। युवक को गोली कैसे लगी, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें